Tuesday, October 20th, 2026

कोरोना के शुरुआती मरीजों का डेटा चीन ने WHO की टीम को नहीं दिया 

 सिडनी 
अब इस बात की पुष्टि हाल ही में चीन के वुहान से लौटी विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम के एक ऑस्ट्रेलियन सदस्य ने भी कर दी है। चीन किसी भी कीमत पर कोरोना वायरस की उत्पत्ति के कारण दुनिया के सामने नहीं आने देना चाहता है। दरअसल, टीम में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई एक्सपर्ट ने बताया है कि चीन ने उन शुरुआती मरीजों का डेटा देने से इनकार कर दिया जो कोरोना वायरस से सबसे पहले संक्रमित हुए थे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम ने चीन से उन 174 कोरोना मरीजों का रॉ डेटा मांगा था जो दिसंबर 2019 में वुहान में इस वायरस से सबसे पहले संक्रमित पाए गए थे।

 टीम के सदस्य डॉमिनिक ड्वायर के मुताबिक, चीन ने बदले में सभी मरीजों का एक सार मुहैया कराया। रॉ डेटा के अंदर कुछ इस तरह की डिटेल्स होती हैं जैसे इन मरीजों से क्या सवाल पूछे गए थे, उनकी प्रतिक्रियाएं क्या थीं और इन प्रतिक्रियाओं का आंकलन किस तरह से किया गया।प्रोफेसर डॉमिनिक के मुताबिक, रॉ डेटा इसलिए भी महत्वपूर्म था क्योंकि शुरुआती 174 मामलों में से आधे मरीज हुनान मार्केट गए थे। यह वुहान की होलसेल सीफूड मार्केट है, जहां सबसे पहले वायरस का पता लगा था।
 

 

#चीन ने WHO की टीम

Source : Agency

पाठको की राय